टाइगर ट्रायम्फ-2019

प्रश्न-13-21 नवंबर, 2019 के मध्य भारत एवं किस देश की संयुक्त त्रिसेना मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ आयोजित किया जा रहा है?
(a) रूस
(b) इंडोनेशिया
(c) अमेरिका
(d) मंगोलिया
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 13-21 नवंबर, 2019 के मध्य पहला भारत-अमेरिकी संयुक्त त्रिसेना मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभ्यास ‘टाइगर ट्रायम्फ’ (Tiger Triumph)-2019 पूर्वी समुद्री तट (भारत) पर आयोजित किया जा रहा है।
  • इस अभ्यास का उद्देश्य मानवीय सहायता एवं आपदा राहत अभियान में अंतः पारस्परिकता का विकास करना है।
  • इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज जल अश्व, ऐरावत एवं संध्यक, 19 मद्रास एवं 7 गार्ड्स की भारतीय सेना की टुकडियां और भारतीय वायु सेना की एमआई-17 हेलीकॉप्टर और रैपिड एक्शन मेडिकल टीम (RAMT) भाग ले रहे हैं।
  • जबकि अमेरिका का प्रतिनिधित्व अमेरिका के थर्ड मैरिन डिवीजन की टुकड़ियों के साथ अमरीकी नौसेना जहाज जर्मनटाउन कर रहे हैं।
  • इस अभ्यास का बंदरगाह चरण 13-16 नवंबर, 2019 के मध्य विशाखापत्तनम में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह अभ्यास 21 नवंबर, 2019 को अमेरिकी नौसेना के जहाज ‘जर्मनटाउन’ पर आयोजित समापन समारोह के साथ संपन्न होगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.business-standard.com/article/defence/tiger-triumph-exercise-us-marines-to-show-skills-for-first-time-in-india-119111700006_1.html
https://economictimes.indiatimes.com/news/defence/india-us-tri-services-exercise-tiger-triumph-scheduled-for-november/articleshow/71270640.cms?from=mdr