झारखंड विधानसभा चुनाव, 2019 के कार्यक्रम की घोषणा

प्रश्न-1 नवंबर, 2019 को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने झारखंड विधानसभा चुनाव, 2019 के कार्यक्रम की घोषणा की। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) झारखंड विधानसभा में कुल 85 सीटें हैं।
(ii) ये चुनाव पांच चरणों में होंगे।
(iii) 23 दिसंबर, 2019 को मतगणना होगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (ii) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 1 नवंबर, 2019 को मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने झारखंड विधानसभा चुनाव, 2019 के कार्यक्रम की घोषणा की।
  • गौरतलब है कि झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष 5 जनवरी, 2020 को समाप्त हो रहा है।
  • झारखंड राज्य में पांच चरणों में मतदान होगा संपन्न।
  • पहले चरण में 13 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 30 नवंबर, 2019 को होगा।
  • दूसरे चरण में 20 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 7 दिसंबर, 2019 को होगा।
  • तीसरे चरण में 17 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 12 दिसंबर, 2019 को होगा।
  • चौथे चरण में 15 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 16 दिसंबर, 2019 को होगा।
  • पांचवें चरण में 16 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान 20 दिसंबर, 2019 को होगी।
  • 23 दिसंबर, 2019 को मतगणना होगी।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://eci.gov.in/files/file/11149-schedule-for-general-election-to-the-legislative-assembly-of-jharkhand-2019/

https://eci.gov.in/files/file/11149-schedule-for-general-election-to-the-legislative-assembly-of-jharkhand-2019/