झरना धारा चौधरी

Jharna Dhara Chowdhury

प्रश्न-प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्री झरना धारा चौधरी का 27 जून, 2019 को निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
(a) वर्ष, 2011
(b) वर्ष 2012
(c) वर्ष, 2013
(d) वर्ष, 2014
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 27 जून, 2019 को प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्त्री और जयग, नोआखली (बांग्लादेश) में स्थित गांधी आश्रम ट्रस्ट की सचिव रह चुकीं झरना धारा चौधरी का निधन हो गया।
  • उनका पूरा जीवन शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने हेतु समर्पित था।
  • वह अहिंसा और सांप्रदायिक सद्धाव के गांधीवादी सिद्धांतों से अत्यधिक प्रभावित थीं।
  • उन्हें वर्ष 2013 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।
  • वर्ष 1998 में उन्हें जमनालाल बजाज पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें बेगम रोकेया पदक, एकुशी पदक बांग्लादेश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार और गांधी सेवा पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  • जयग (नोआखली) में स्थित गांधी आश्रम ट्रस्ट महिलाओं की आय में बढ़ोत्तरी हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन करता है और गरीब बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करता है।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://ddnews.gov.in/international/eminent-gandhian-jharna-dhara-chowdhury-passes-away-dhaka
https://www.dhakatribune.com/bangladesh/people/2019/06/27/lifelong-activist-jharna-dhara-chowdhury-passes-away-at-80