जैन महाकुंभ

Jain 'Maha Kumbh'

प्रश्न-श्रवण बेलगोला में भगवान बाहुबली की 57 फुट ऊंची प्रतिमा किस पहाड़ी पर स्थित है?
(a) चन्द्रगिरी
(b) विंध्यगिरी
(c) नंदी
(d) ब्रह्मगिरी
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 17-25 फरवरी, 2018 के मध्य हासन जिले (कर्नाटक) में स्थित श्रवणबेलगोला (जैनियों का प्रसिद्ध तीर्थ स्थल) में जैन महाकुंभ आयोजित किया जा रहा है।
  • इस महाकुंभ के दौरान भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक किया जाता है।
  • यह महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम 12 वर्ष में एक बार होता है।
  • यह समारोह इस तीर्थ स्थल केंद्र में प्राचीन और समग्र जैन परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है।
  • ज्ञातव्य है कि राष्ट्रपति द्वारा 7 फरवरी, 2018 को महामस्तकाभिषेक से जुड़े अनुष्ठान कार्यक्रम की शुरूआत की गई थी किन्तु मुख्य समारोह 17 फरवरी, 2018 से प्रारंभ हुआ।
  • इस समारोह में देश और विदेश से लगभग 30-40 लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।
  • प्रथम जैन तीर्थंकर ऋषभदेव के पुत्र भगवान बाहुबली की प्रतिमा (ऊंचाई 57 फुट) विंध्यगिरी पहाड़ियों पर स्थित है।
  • यह प्रतिमा एक ही पत्थर से बनाई गई है।
  • संभवतः यह विश्व में अखंड ग्रेनाइट से निर्मित सबसे बड़ी प्रतिमा है।
  • यह इस समारोह का 88वां संस्करण है।
  • यह समारोह 981 ईसवी में गंग वंश के दौरान शुरू हुआ था। तब से यह समारोह प्रति 12 वर्ष बाद नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
  • इस समारोह के दौरान प्रतिमा को नहलाया जाता है और दूध, गन्ने के रस और केसर के पेस्ट से अभिषेक किया जाता है तथा इस पर चंदन, हल्दी और सिंदूर का छिड़काव किया जाता है।
  • इस भव्य आयोजन हेतु सभी बुनियादी सुविधाओं से युक्त 12 अस्थायी टाउनशिप बनाई गयी है।
  • जोगी साधुओं के लिए एक अलग टाउनशिप जिसे ‘त्यागी नगर’ कहा जाता है, का निर्माण किया गया है।
  • इस समारोह हेतु राज्य सरकार द्वारा 300 करोड़ रुपए की राशि आवंटित की गई है।
  • श्रवणबेलगोला विंध्यगिरी और चन्द्रगिरी नामक दो पहाड़ियों के बीच स्थित है जो विगत 2500 वर्षों से जैन तीर्थस्थल का केंद्र रहा है।

संबंधित लिंक
http://www.timesnownews.com/india/article/shravanabelagola-2018-mahamastakabhisheka-bahubali-vindhyagiri-hill-hassan-district-chavundaraya-jainism-karnataka/200001