जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक

The G7 Foreign Ministers meeting in Lucca (April 10-11)

प्रश्न-हाल ही में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक कहां आयोजित की गई है?
(a) लुका
(b) पेरिस
(c) एमस्टर्डम
(d) न्यूयार्क
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10-11 अप्रैल, 2017 तक लुका (Lucca) इटली में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित हुई।
  • इस बैठक के दौरान सीरिया, पूर्वी युक्रेन, मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया, एशिया, ईरान, अफ्रीका, इराक और लीबिया में सुरक्षा संकट पर विचार-विमर्श किया गया।
  • इसके अलावा जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने समुद्री सुरक्षा, अप्रसार और निरस्त्रीकरण, आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन आदि से संबंधित विषयों पर चर्चा की।
  • जी-7 में शामिल देश कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।

संबंधित लिंक
https://twitter.com/g7/status/851759510259720193
http://www.esteri.it/mae/resource/doc/2017/04/declaration_on_cyberspace.pdf
http://www.auswaertiges-amt.de/EN/Aussenpolitik/GlobaleFragen/G8_G20_Gestaltungsmaechte/G8/Aktuell/170410_Lucca.html
http://www.g7italy.it/en/news/april-10-11-g7-foreign-affairs-ministers-will-meet-lucca