जी-7 पर्यावरण बैठक

G7 ENVIRONMENT MINISTERIAL MEETING
प्रश्न-हाल ही में किस देश में जी-7 पर्यावरण बैठक का आयोजित हुई?
(a) फ्रांस
(b) जर्मनी
(c) केन्या
(d) जापान
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 5-6 मई, 2019 के मध्य मेट्ज, लोरेन, फ्रांस में जी-7 पर्यावरण बैठक संपन्न हुई।
  • इस बैठक में जी-7 देशों के मंत्रियों एवं सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधियों ने भागीदारी की।
  • यह बैठक जलवायु परिवर्तन पर केद्रित थी।
  • बैठक में चार प्राथमिकताओं पर विचार-विमर्श किया गया। ये प्राथमिकताएं हैं-

1. समावेशी पारिस्थितक संक्रमण के माध्यम से असमानता का सामना करना।

2. जैव विविधता एवं जलवायु पर वैज्ञानिक चेतावनियों तथा अंतरराष्ट्रीय कार्रवाई का समर्थन करना।

3. जलवायु एवं जैव विविधता के लिए ठोस जैव साधनों को बढ़ावा देना।

4. जैव विविधता संरक्षण का वित्तपोषण करना।

  • उक्त बैठक की अध्यक्षता फ्रांस ने की थी।
  • ध्यातव्य है कि 1 जनवरी, 2020 में यूनाइटेड किंगडम जी-7 की अध्यक्षता ग्रहण करेगा।
  • जी-7 में शामिल देश नामतः कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.donorplatform.org/event-detail-general/g7-environment-ministerial-meeting.html

http://sdg.iisd.org/events/g7-environment-meeting/