जिज्ञासा अभियान

“JIGYASA” - Student-Scientist connect programme launched

प्रश्न-‘जिज्ञासा’ कार्यक्रम किस हेतु प्रारंभ किया गया?
(a) कन्या शिक्षा हेतु
(b) विद्यार्थी-वैज्ञानिक संपर्क हेतु
(c) सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने हेतु
(d) स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने हेतु
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 6 जुलाई, 2017 को जिज्ञासा कार्यक्रम को आरंभ करने हेतु विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान एवं पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन तथा मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की उपस्थिति में इस आशय के सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया गया।
  • जिज्ञासा, विद्यार्थी-वैज्ञानिक संपर्क कार्यक्रम है।
  • इस कार्यक्रम का संचालन संयुक्त रूप से वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा किया जाएगा।
  • यह कार्यक्रम ‘वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व’ (SSR: Scientific Social Responsibility) से प्रेरित है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कक्षा में सिखाई गई बातों को प्रयोगशाला आधारित शिक्षण के साथ योजनाबद्ध अनुसंधान से जोड़ना है।
  • इस कार्यक्रम के अंतर्गत यह संभावना है कि 1151 केंद्रीय विद्यालयों को सीएसआईआर के 38 राष्ट्रीय प्रयोगशाला से जोड़ा जाए जिसमें प्रतिवर्ष 1 लाख विद्यार्थियों एवं 1 हजार शिक्षकों को लक्षित करने की संभावना है।
  • सीएसआईआर द्वारा अपने प्लेटीनम जुबली वर्ष समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर की गई महत्वपूर्ण पहलों में से एक पहल यह कार्यक्रम है।

संबंधित तथ्य
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=167194
http://www.newindianexpress.com/nation/2017/jul/06/centre-launches-student-scientist-connect-programme-jigyasa-1625127.html
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=65872