जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति

प्रश्न-अप्रैल, 2019 में जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय, नई दिल्ली की पहली महिला कुलपति किसे नियुक्त किया गया है?
(a) प्रो. रेहाना अख्तर
(b) प्रो. सेहला खान
(c) प्रो. नजमा अख्तर
(d) प्रो. जोया हसन
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 12 अप्रैल, 2019 को प्रो. नजमा अख्तर ने नई दिल्ली स्थित जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के के कुलपति का पद ग्रहण किया।
  • वह इस विश्वविद्यालय में नियुक्त होने वाली पहली महिला कुलपति के साथ ही दिल्ली के किसी भी केंद्रीय विश्वविद्यालय की पहली महिला कुलपति भी हैं।
  • जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1920 में मुस्लिम नेताओं द्वारा ब्रिटिश शासन काल के दौरान की गई थी।
  • डॉ. जाकिर हुसैन इस विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.jmi.ac.in/upload/publication/pr1_Hindi_2019April12.pdf.
https://www.jmi.ac.in/