जापान द्वारा शांति संग्रहालय मणिपुर को समर्पित

From Japan, a museum of peace built on memories of WWIIFrom Japan, a museum of peace built on memories of WWII
प्रश्न-जून, 2019 को जापान द्वारा मणिपुर को समर्पित शांति संग्रहालय का निर्माण निम्नलिखित में से किस संस्था द्वारा करवाया गया?
(a) निप्पोन फाउंडेशन
(b) फ्यूजी फाउंडेशन
(c) एजीनोमोटो फाउंडेशन
(d) कैनन फाउंडेशन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 22 जून, 2019 को जापान द्वारा द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इंफाल युद्ध की याद में निर्मित शांति संग्रहालय मणिपुर को भेंट किया गया।
  • इंफाल युद्ध की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर इंफाल से लगभग 20 किमी. दक्षिण-पश्चिम में लाल पहाड़ी पर इस संग्रहालय का उद्घाटन किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि जून, 1944 में सुभाष चंद्र बोस की भारतीय राष्ट्रीय सेना (आईएनए) के साथ लगभग 70000 जापानी सैनिक इंफाल युद्ध में शहीद हो गए थे।
  • इस संग्रहालय का निर्माण निप्पोन फाउंडेशन द्वारा करवाया गया। इस फाउंडेशन के चेयरमैन योहेई ससाकावा मार्च, 1945 टोक्यो हवाई हमले में बच गए थे।
  • इंफाल युद्ध शृंखला की अंतिम लड़ाई लाल पहाड़ी पर हुई थी, जहां युद्ध की 50 वीं वर्षगांठ पर जापानी युद्ध स्मारक भी बनाया गया था।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindu.com/news/national/other-states/from-japan-a-museum-of-peace-built-on-memories-of-wwii/article28111577.ece