जापान द्वारा विश्व के सबसे बड़े परिवहन स्पेश शिप का प्रक्षेपण

Japan launches world’s biggest transport space ship for space station
प्रश्न-निम्न में से कौन-सा कथन अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से संबंधित असत्य है?
(a) अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन को अंतरिक्ष में 20 Nov-1988 को प्रक्षेपित किया गया था।
(b) अंतरिक्ष में यह अंतरिक्ष यात्रियों के लिए एक अनोखा घर है।
(c) अंतरिक्ष यान को बनाने और भेजने में अमेरिका, रूस, कनाडा, जापान, बेल्जियम, ब्राजील, डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, इटली, नॉर्वे, स्पेन, स्विट्जरलैंड और ब्रिटेन देशों का योगदान है।
(d) अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर ज्यादा वक्त गुजारने का रिकॉर्ड NASA की अंतरिक्ष यात्री सुनिता विलियम्स का है।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 24 सितंबर, 2019 को जापान की अंतरिक्ष एजेंसी-जापान एयरोस्पेस इक्सप्लोरेशन एजेंसी-(JAXA) द्वारा मानवरहित अंतरिक्ष यान, अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन हेतु प्रक्षेपित किया गया।
  • विश्व के सबसे बड़े परिवहन स्पेस शिप कौंतोटोरी 8 (Kounotori 8) का प्रक्षेपण H-2B रॉकेट द्वारा किया गया।
  • यान का प्रक्षेपण जापान एयरोस्पेस इक्सप्लोरेशन एजेंसी के दक्षिण-पश्चिम जापान के तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से किया गया।
  • इस अंतरिक्ष यान द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन के अंतरिक्ष यात्रियों हेतु लगभग 5.3 टन सामान की आपूर्ति करने का लक्ष्य है।
  • अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सबसे ज्यादा वक्त गुजारने (534 दिन) का रिकॉर्ड पैगी वाइटसन का है।
  • भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स द्वारा अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में 127 दिन व्यतीत किया गया था।

लेखक-रामकरन चौरसिया

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.ibtimes.com/worlds-biggest-transport-spaceship-launched-japan-2833838

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/unmanned-japan-craft-launched-toward-space-station-operator-119092500038_1.html