जापान द्वारा भारत को लगभग 14,251 करोड़ का आधिकारिक विकास सहयोग कर्ज

Japan’s Official Development Loan Assistance to India for an amount of JPY 242.2 billion (Rs. 14,251 crore approx.)

प्रश्न-अभी हाल में ही जापान द्वारा भारत को कितने करोड़ रुपये के आधिकारिक विकास सहयोग कर्ज के दस्तावेजों का आदान-प्रदान किया गया?
(a) 14,100 करोड़
(b) 14,500 करोड़
(c) 14,251 करोड़
(d) 15,551 करोड़
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 31 मार्च 2016 को भारत सरकार के आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव एस सेल्व कुमार और भारत में जापान के राजदूत केंजी हीरा मत्सु के मध्य 14,251 करोड़ रुपये के आधिकारिक विकास सहयोग (ODA) कर्ज के दस्तावेजों का आदान-प्रदान हुआ।
  • जापान सरकार भारत को 14, 251 करोड़ रुपये (242.2 अरब जापानी येन) के आधिकारिक विकास सहयोग कर्ज को देने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • यह कर्ज मध्य प्रदेश में पारेषण प्रणाली (15.45 अरब येन) को मजबूत करने, ओडिशा में समेकित सफाई सुधार परियोजना द्वितीय (25.7 अरब येन), समर्पित मालभाड़ा कॉरीडोर परियोजना चरण- एक (103.6 अरब येन); उत्तरपूर्व सड़क नेटवर्क संपर्क उच्चीकरण परियोजना चरण-एक (67.1 अरब येन) और झारखंड में माइक्रो ड्रिप सिंचाई परियोजना (4.65 अरब येन) के लिए प्रदान किया गया है।
  • जापान सरकार चालू वित्त वर्ष में 390 अरब जापानी येन भारत को देने के लिए प्रतिबद्ध है जो कि एक वर्ष में सर्वाधिक प्रतिबद्ध धन राशि है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138433
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46915
https://www.thedollarbusiness.com/rs-14251-crore-to-india-under-japans-official-loan-development-assistance/