जवाहर लाल सरीन

jawahar lal sarin

प्रश्न-9 नवंबर, 2018 को जवाहर लाल सरीन को किस देश द्वारा ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर’ से सम्मानित किया गया?
(a) अमेरिका
(b) ब्रिटेन
(c) इटली
(d) फ्रांस
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 9 नवंबर, 2018 को जवाहर लाल सरीन (President of the Governing Body of the Alliance francaise de Delhi) को फ्रांस के राष्ट्रपति की ओर से भारत में फ्रांस के राजदूत अलेक्जेंडर जीगलर ने ‘नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर (Che-valier de la Legiond’ Honneur) से सम्मानित किया।
  • इन्हें यह सम्मान भारत-फ्रांस के बीच सांस्कृतिक सहयोग और फ्रेंच भाषा को बढ़ावा देने में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए दिया गया।
  • यह फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है।
  • ज्ञातव्य है कि लीजन ऑफ ऑनर सम्मान की स्थापना 1802 ई. में नेपोलियन बोनापार्ट द्वारा की गई थी।
  • यह सम्मान उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने फ्रांस एवं संपूर्ण विश्व में कला, संस्कृति और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है और अपनी रचनात्मकता द्वारा खुद को प्रतिष्ठित किया है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://in.ambafrance.org/Jawahar-Lal-Sarin-conferred-Chevalier-de-la-Legion-d-Honneur
https://www.business-standard.com/article/pti-stories/jawahar-lal-sarin-to-be-conferred-with-france-s-highest-civilian-honour-118110801419_1.html