जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी

Jawaharlal Nehru National Science Exhibition
प्रश्न-46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन 15-20 अक्टूबर, 2019 के मध्य कहां किया जाएगा?
(a) अहमदाबाद
(b) भोपाल
(c) रायपुर
(d) रांची
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 15-20 अक्टूबर, 2019 के मध्य 46वीं जवाहरलाल नेहरू राष्ट्रीय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा।
  • यह प्रदर्शनी राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से आयोजित होगी।
  • इस प्रदर्शनी का मुख्य विषय (Theme) है-‘‘जीवन की चुनौतियों के लिए वैज्ञानिक समाधान’’।
  • इसका उप-विषय कृषि एवं जैविक खेती, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, संसाधन प्रबंधन, अपशिष्ट प्रबंधन, परिवहन और संचार तथा गणितीय प्रतिरूपण है।
  • बच्चों में वैज्ञानिक सोच के विकास तथा विज्ञान के प्रति रुचि उत्पन्न करने हेतु वर्ष 1971 में प्रथम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन ‘बच्चों के लिए राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के नाम से नई दिल्ली में किया गया था।
  • प्रथम विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन एनसीईआरटी, नई दिल्ली और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने संयुक्त रूप से किया था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.ncert.nic.in/pdf_files/46th_JNNSMEE_Information.pdf

http://ncert.nic.in/programmes/science_exibition/index_science.html