जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार

sex rate birth
प्रश्न-वर्ष 2018-19 में भारत में जन्म के समय लिंगानुपात (SRB) कितना था?
(a) 931
(b) 932
(c) 933
(d) 934
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 6 सितंबर, 2019 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना को सफलतापूर्वक लागू करने वाले जिलों और राज्यों को सम्मानित किया।
  • उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी, 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोनीपत (हरियाणा) से ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना का शुभारंभ किया था।
  • हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, राजस्थान और उत्तर प्रदेश राज्यों को जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार के लिए सम्मानित किया गया।
  • समारोह में जन्म के समय लिंगानुपात में सुधार करने वाले चयनित 10 जिलों को सम्मानित किया गया।
  • ये जिले हैं, पूर्वी कामेंग (अरुणाचल प्रदेश), महेंद्रगढ़ एवं भिवानी (हरियाणा), उधमसिंह नगर (उत्तराखंड), नामक्कल (तमिलनाडु), जलगांव (महाराष्ट्र), इटावा (उत्तर प्रदेश), रायगढ़ (छत्तीसगढ़), रीवा (मध्य प्रदेश) और जोधपुर (राजस्थान)।
  • उल्लेखनीय है कि नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत में जन्म के समय लिंगानुपात 2014-15 में 918 से बढ़कर वर्ष 2018-19 में 931 हो गया।
  • वर्ष 2014-15 से 2018-19 की अवधि में जन्म के समय लिंगानुपात में सबसे तेज सुधार पूर्वी कामेंग जिले (अरुणाचल प्रदेश) में हुआ, जहां यह 807 से बढ़कर 1039 हो गया।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetail.aspx?PRID=1584431