जनगणना-2021

प्रश्न-हाल ही में जनगणना-2021 के लिए दो दिवसीय डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलन कहां संपन्न हुआ?
(a) नई दिल्ली
(b) मुंबई
(c) बंगलुरू
(d) कोलकाता
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 अप्रैल, 2019 को नई दिल्ली में जनगणना 2021 के लिए डेटा उपयोगकर्ता सम्मेलन हुआ।
  • इस सम्मेलन में जनगणना के लिए रणनीति और प्रश्नावली को अंतिम रूप देने के लिए भी विचार-विमर्श किया गया।
  • इस सम्मेलन का उद्देश्य जनगणना अभ्यास में पहली बार मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एकत्र करने के प्रस्ताव पर सहमति प्रदान करना था।
  • मोबाइल एप के अलावा पेपर शेड्यूल के माध्यम से डेटा एकत्र करने और रिकॉर्ड करने का भी विकल्प दिया जायेगा।
  • भारत के रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त श्री विवेक जोशी ने बताया कि जनगणना 2021 विश्व की सबसे बड़ी प्रक्रिया है।
  • इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जनगणना 2021 दो चरणों में आयोजित की जाएगी।
  • इसके प्रथम चरण में अप्रैल-सितंबर, 2020 के मध्य राज्यों द्वारा चुने गए किसी भी दो महीनों में आवासों की सूची तैयार करने का कार्य किया जाएगा।
  • दूसरे चरण में वास्तविक जनसंख्या की गणना 9 से 28 Òरवरी, 2021 के दौरान की जाएगी, उसके बाद 1 से 5 मार्च, 2021 से संशोधन का कार्य प्रारंभ होगा।
  • ध्यातव्य है कि भारत के 140 साल के लंबे जनगणना अभ्यास में पहली बार एक मोबाइल एप के माध्यम से डेटा एकत्र करने का प्रस्ताव है।
  • अन्य संबंधित तथ्य
  • भारत की प्रथम जनगणना लार्ड मेयों के काल में 1872 ई. में हुई थी।
  • प्रथम दशकीय नियमित जनगणना वर्ष 1881 में लार्ड रिपन के कार्यकाल में शुरू हुई।
  • वर्ष 2011 की जनगणना भारत की 15वीं जनगणना थी, जिसमें जनगणना आयुक्त श्री सी. चन्द्रमौलि थे।

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=189679

https://economictimes.indiatimes.com/news/politics-and-nation/data-for-2021-census-to-be-collected-using-mobile-app-rgi-offcials/articleshow/68797826.cms?from=mdr