छठा हिंद महासागर संवाद, 2019

6th Indian Ocean Dialogue (IOD)
प्रश्न-13 दिसंबर, 2019 को ‘छठा हिंद महासागर संवाद’ कहां संपन्न हुआ?
(a) कोलंबो
(b) मुंबई
(c) बंगलुरू
(d) नई दिल्ली
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 13 दिसंबर, 2019 को ‘छठा हिंद महासागर संवाद’ (6th Indian Ocean Dialogue), 2019 प्रवासी भारतीय केंद्र, नई दिल्ली में संपन्न हुआ।
  • इस संवाद का मुख्य विषय (Theme) ‘‘भारत प्रशांत : एक विस्तारित भूगोल के माध्यम से हिंद महासागर की फिर से कल्पना करना’’ था।
  • इसका आयोजन विदेश मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विश्व मामलों के लिए भारतीय परिषद की सहायता से किया गया।
  • उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर रिम क्षेत्र एशिया-प्रशांत से पूर्व की तरह, वैश्विक वाणिज्य, ऊर्जा, पर्यावरण और भू-राजनीतिक स्थिरता के मामले में दुनिया में सबसे महत्वपूर्ण है।
  • इसके साथ ही 13-14 दिसंबर, 2019 के मध्य 11वीं दिल्ली वार्ता भी आयोजित हुई।
  • इस वर्ष के दिल्ली संवाद का विषय ‘‘भारत-प्रशांत में भागीदारी बढ़ाना’’ है।
  • यह विदेश मंत्रालय द्वारा विकासशील देशों के लिए अनुसंधान और सूचना प्रणाली (RIS) की सहायता से आयोजित किया गया।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://mea.gov.in/press-releases.htm?dtl/32180/11th+Delhi+Dialogue+6th+Indian+Ocean+Dialogue+and+associated+events+December+1314+2019

https://www.iora.int/en/events-media-news/events/flagship-projects/indian-ocean-dialogue/2019/6th-indian-ocean-dialogue-iod