चीन ने 30000 मानचित्रों को नष्ट किया

प्रश्न-हाल ही में चीन ने किस क्षेत्र को अपना हिस्सा न दिखाने के कारण देश में छपे 30000 मानचित्रों को नष्ट कर दिया?
(a) तिब्बत और सिक्किम
(b) अरूणाचल प्रदेश और सिक्किम
(c) आक्साईचीन और तिब्बत
(d) अरूणाचल प्रदेश और ताइवान
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 26 मार्च, 2019 चीन के सीमा शुल्क अधिकारियों ने अरूणाचल प्रदेश और ताइवान को अपने क्षेत्र का हिस्सा न दिखाने के कारण देश में मुद्रित 30,000 मानचित्रों को नष्ट कर दिया।
  • चीन दक्षिण तिब्बत के हिस्से के रूप में पूर्वोत्तर भारतीय राज्य अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता है।
  • चीन भारतीय नेताओं द्वारा अरूणाचल प्रदेश का दौरा करने पर भी आपत्ति करता रहा है।
  • ज्ञात हो कि चीन और भारत के मध्य 3488 किमी. लम्बे सीमा विवाद को सुलझाने हेतु अबतक 21 दौर की वार्ता हो चुकी है।

लेखक-गजेन्द्र प्रताप

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiatoday.in/world/story/china-india-arunachal-pradesh-destroy-maps-1486989-2019-03-26
https://www.thehindu.com/news/international/china-destroys-30000-incorrect-world-maps/article26642135.ece