चीन द्वारा मवेशियों के आयात पर प्रतिबंध

Lumpy skin’ disease in cattle in parts of Odisha prompts China to ban imports
प्रश्न-चीन द्वारा भारतीय मवेशियों के आयात पर प्रतिबंध से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए-
1. चीन द्वारा यह निर्णय सीमा विवाद के कारण लिया गया है।
2. ओडिशा के कुछ मवेशियों में ‘लम्फी स्किन डिसीज’ नामक प्रकोप फैला है।
उपर्युक्त में से सही कथन का चयन कीजिए-

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) दोनों
(d) न तो 1 और न ही 2
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • नवंबर, 2019 में चीन द्वारा भारतीय मवेशियों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
  • चीन द्वारा यह कदम ओडिशा के कुछ मवेशियों में ‘लम्फी स्किन डिसीज’ (गांठदार त्वचा रोग) के प्रकोप को देखते हुए उठाया गया है।
  • इसके साथ ही पशु उत्पादों के आयात को भी प्रतिबंधित किया गया है।
  • विश्व पशु स्वास्थ्य संगठन (OEI) द्वारा सलाह दी गई है कि बीमारी के रोकथाम व इसके प्रसार को रोकने की आवश्यकता है, अन्यथा मवेशियों और उनसे संबंधित उत्पादों का निर्यात अन्य स्थानों के लिए भी प्रभावित होगा।
  • 18 नवंबर को पशुपालन व डेयरी विभाग ने ओडिशा में तीन स्थानों पर इस वायरस के होने की सूचना OEI को दी थी।
  • पहले दो मामले ओडिशा के मयूरगंज में व तीसरा मामला ओडिशा के भद्रक में सामने आया।
  • ‘गांठदार त्वचा रोग’ मवेशियों में होने वाली एक संक्रामक बीमारी है, जिसके परिणामस्वरूप दूध के उत्पादन में कमी आना, विकास प्रभावित होना, बांझपन और कभी-कभी मृत्यु हो सकती है।

लेखक-विमलेश कुमार पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thehindubusinessline.com/news/china-warns-against-cattle-product-import-from-india-due-to-outbreak-of-lumpy-skin-disease/article30059202.ece#