चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार, 2019

The Nobel Prize in Physiology or Medicine 2019

प्रश्न-7 अक्टूबर, 2019 को स्वीडन में वर्ष 2019 हेतु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र के नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई। इस वर्ष यह पुरस्कार दो अमेरिकी एवं एक ब्रिटिश वैज्ञानिक को संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक द्वय ग्रेग एल. सेमेंजा तथा विलियम जी. काएलिन जूनियर हैं, जबकि इस पुरस्कार से सम्मानित होने वाले ब्रिटिश वैज्ञानिक हैं :-
(a) जूल्स ए. हॉफमैन
(b) ओलिवर स्मीदीज
(c) पीटर मैन्सफील्ड
(d) पीटर जे. रैटक्लिफ
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 7 अक्टूबर, 2019 को स्वीडन में वर्ष 2019 हेतु चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा की गई।
  • इस वर्ष यह पुरस्कार चिकित्सा क्षेत्र के तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से प्रदान किया जाएगा।
  • ये तीन वैज्ञानिक हैं :-
  • (i) विलियम जी. काएलिन जूनियर (अमेरिका)
  • (ii) सर पीटर जे. रैटक्लिफ (यूनाइटेड किंगडम)
  • (iii) ग्रेग एल. सेमेंजा (अमेरिका)
  • इन तीनों वैज्ञानिकों ने यह खोज की कि कोशिकाएं किस प्रकार ऑक्सीजन की उपलब्धता को महसूस और उसके प्रति अनुकूलन करती हैं।
  • इन तीनों ही वैज्ञानिकों को ऑक्सीजन के बदलते स्तर की प्रतिक्रिया स्वरूप जीनों की गतिविधि को विनियमित करने वाली आणविक मशीनरी की पहचान करने के उनके कार्य हेतु पुरस्कृत किया जाएगा।
  • इन तीनों चिकित्सा विज्ञानियों द्वारा की गई खोज शरीर क्रिया विज्ञान (Physiology) हेतु अत्यन्त महत्वपूर्ण है तथा इससे एनीमिया, कैंसर तथा बहुत से ऐसे रोगों के उपचार हेतु नई रणनीतियां बनाने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
  • इस पुरस्कार के तहत विजेताओं को कुल 90 लाख स्वीडिश क्रोनर (प्रत्येक को एक-तिहाई राशि) की धनराशि प्रदान की जाएगी।

लेखक-सौरभ मेहरोत्रा

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.nobelprize.org/prizes/medicine/2019/summary/