चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का निधन

Charles Kumi died Ghyamfi

प्रश्न-हाल ही में महान खिलाड़ी और कोच चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का निधन हो गया वे किस खेल से संबंधित थे?
(a) फुटबॉल
(b) क्रिकेट
(c) टेनिस
(d) हॉकी
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 2 सितंबर, 2015 को घाना के महान फुटबॉल खिलाड़ी और कोच चार्ल्स कुमी ग्याम्फी का 86 वर्ष की आयु मंं आर्का (घाना) में निधन हो गया।
  • ध्यातव्य है कि ग्याम्फी प्रथम अफ्रीकी खिलाड़ी थे जिन्होंने ने वर्ष 1960 में पेशेवर खिलाड़ी के रूप में जर्मन क्लब ‘फोर्टुना दुसेलदोर्फ’ के साथ करार किया था।
  • एक कोच के रूप में ग्याम्फी ने घाना राष्ट्रीय फुटबॉल टीम को तीन बार (1963,1965 व 1982) अफ्रीका कप ऑफ नेशंस जीतने में सफलता दिलायी।
  • ध्यातव्य है कि ग्याम्फी वर्ष 1999 में फीफा टेक्नीकल स्टडी ग्रुप और वर्ष 2001 में फीफा विश्व युवा चैंपियनशिप के सदस्य भी रह चुके थे।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.fifa.com/fifa-tournaments/players-coaches/people=40853/index.html
http://www.fifa.com/news/y=2001/m=6/news=fifa-technical-study-group-evaluate-tournament-78060.html
http://www.ghanafa.org/pages/gfa/201509/10922.php
http://www.bbc.com/sport/0/football/34128267