चागोस द्वीप समूह

Chagos Islands dispute UN backs end to UK control
प्रश्न-चागोस द्वीप समूह किस महासागर में स्थित है?
(a) अटलांटिक महासागर
(b) आर्कटिक महासागर
(c) प्रशान्त महासागर
(d) हिंद महासागर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • 22 मई, 2019 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसमें यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन) को निर्देशित किया गया है कि वह चागोस द्वीप समूह से अपने औपनिवेशिक प्रशासन को बिना शर्त हटा ले।
  • यह द्वीप समूह हिंद महासागर में स्थित है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने यह निर्णय सदस्य देशों की सहमति और सर्वोच्चता के आधार पर किया है।
  • इस द्वीप पर पहले मॉरीशस का अधिकार था।
  • वर्ष 1968 में ब्रिटेन ने मॉरीशस को स्वतंत्र कर दिया, किंतु चागोस द्वीप समूह पर उसका आधिपत्य बना रहा।
  • फरवरी, 2019 में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय ने इस द्वीप पर ब्रिटेन को अपना आधिपत्य शीघ्र छोड़ने हेतु आदेशित किया था।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा में लाए गए प्रस्ताव में मॉरीशस के पक्ष में 116 मत और विरोध में 6 मत पड़े और 56 सदस्य देश अनुपस्थित रहे।
  • इस द्वीप समूह का उपयोग ब्रिटेन और अमेरिका ने सैन्य उद्देश्य के लिए भी किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें… 

https://www.un.org/press/en/2019/ga12146.doc.htm

https://www.bbc.com/news/uk-48371388