चांग ई-4 लूनर प्रोब

प्रश्न-निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) चांग ई-4 चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह पर उतरने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान है।
(b) यह चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव-एटकन बेसिन के वॉन कारमन क्रेटर में उतरा।
(c) इसका प्रक्षेपण 8 दिसंबर, 2018 को किया गया था।
(d) चांग ई-2 मिशन का प्रक्षेपण वर्ष 2008 में किया गया था।
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 3 जनवरी, 2019 को चीन द्वारा प्रक्षेपित चांग ई-4 लूनर प्रोब चंद्रमा की दूसरी ओर की सतह पर उतरा।
  • यह पृथ्वी से न दिखाई देने वाले चंद्रमा की दूसरी सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला विश्व का पहला अंतरिक्ष यान है।
  • यह अंतरिक्षयान चंद्रमा के दक्षिण ध्रुव-एटकन (SPA: South Pole Atken) बेसिन के वॉन कारमन क्रेटर पर उतरा।
  • साउथ पोल-एटकन (SPA) बेसिन सौरमंडल में सबसे बड़ा, सबसे गहरा और सबसे प्रचीन क्रेटर है।
  • 8 दिसंबर, 2018 को दक्षिण-पश्चिमी चीन के सिचुआन प्रांत में स्थित सिचांग उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से लांग मार्च-3 बी रॉकेट के माध्यम से चांग ई-4 लूनर प्रोब का प्रक्षेपण किया गया था।
  • चांग-ई-4 लूनर प्रोब में एक लैंडर और एक रोवर शामिल हैं।
  • चांग-ई-4 मिशन के वैज्ञानिक कार्यों में निम्न आवृत्ति रेडियो खगोलीय पर्यवेक्षण, भू-भाग एवं जमीन प्रतिरूप का सर्वेक्षण, खनिज संरचना तथा उथली चंद सतह की पहचान और चंद्रमा की दूसरी ओर के पर्यावरण के अध्ययन हेतु न्यूट्रॉन विकिरण एवं तटस्थ परमाणुओं का मापन शामिल है।
  • चीन के चंद्र अन्वेषण कार्यक्रम की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई थी जिसमें चंद्रमा की परिक्रमा, चंद्रमा पर अंतरिक्ष यान उतारना और चंद्रमा के धरातल से सैंपल पृथ्वी पर लाना शामिल है।
  • इस प्रक्षेपण के पश्चात चीन लूनर प्रोब को विकसित एवं प्रक्षेपित करने वाला पांचवां देश बन गया।
  • वर्ष 2010 में चीन द्वारा चांग ई-2 का प्रक्षेपण किया गया था।
  • वर्ष 2013 में चंद्रमा के अध्ययन हेतु चीन द्वारा प्रक्षेपित चांग ई-3 किसी अपार्थिव पिंड पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला और अन्वेषण करने वाला चीन का पहला अंतरिक्ष यान था।
  • चीन द्वारा पृथ्वी एवं चंद्रमा की दूसरी ओर के भाग के मध्य संचार स्थापित करने हेतु क्यूकियाओ (QUEQIAO) रिले उपग्रह का प्रक्षेण किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.washingtonpost.com/world/asia_pacific/china-plans-another-moon-mission-this-year-eyes-mars-in-2020/2019/01/14/8160355e-1800-11e9-a804-c35766b9f234_story.html?utm_term=.454cb318256b
https://www.theguardian.com/science/2019/jan/03/china-probe-change-4-land-far-side-moon-basin-crater
https://www.space.com/42992-china-moon-far-side-landing-site-photos.html
https://directory.eoportal.org/web/eoportal/satellite-missions/c-missions/chang-e-4
https://www.nasaspaceflight.com/2019/01/china-returning-moon-change-4-mission/