चक्रवात ‘बुलबुल’

Cyclone Bulbul
प्रश्न-चक्रवात ‘बुलबुल’ के संदर्भ में निम्न कथनों पर विचार करें-
(1) भारतीय मौसम विभाग ने अरब सागर में उत्पन्न इस चक्रवात को लेकर महाराष्ट्र, गुजरात, एवं गोवा में अलर्ट जारी किया है।
(b) इस चक्रवात का नामकरण पाकिस्तान द्वारा किया गया है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन सा/से कथन सत्य है/हैं?

(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 और 2
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • नवंबर, 2019 में बंगाल की खाड़ी में उत्पन्न चक्रवात ‘बुलबुल’ को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में अलर्ट जारी किया है।
  • इस चक्रवात का नामकरण पाकिस्तान द्वारा किया गया है।
  • पूर्वी-मध्य और दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी तथा उत्तरी अंडमान सागर में बन रहा दबाव एक भयंकर चक्रवाती तूफान में बदल गया है।
  • उल्लेखनीय है कि हिंद महासागर क्षेत्र के आठ देश (बांग्लादेश, भारत, मालदीव, श्रीलंका, पाकिस्तान, म्यांमार, ओमान, थाइलैंड) एक साथ मिलकर आने वाले चक्रवातों के नाम तय करते है।
  • नामकरण करने वाला शासी निकाय क्षेत्रीय विशिष्ट मौसम विज्ञान केंद्र (RSMC), नई दिल्ली में स्थित है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.theguardian.com/world/2019/nov/11/cyclone-bulbul-deaths-millions-displaced-india-bangladesh

http://www.rsmcnewdelhi.imd.gov.in/index.php?lang=en

https://timesofindia.indiatimes.com/india/cyclone-bulbul-bengals-losses-could-reach-rs-19000-crore/articleshow/72028583.cms