चंडीगढ़

Chandigarh kerosene free

प्रश्न-1 अप्रैल, 2016 से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने किस शहर को किरोसीन मुक्त घोषित किया?
(a) जयपुर
(b) बंगलुरू
(c) चंडीगढ़
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 अप्रैल, 2016 से पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने चंडीगढ़ को किरोसीन मुक्त शहर घोषित किया।
  • इसके लिए अभियान चलाकर बीपीएल परिवारों के लिए 1574 एलपीजी कनेक्शन समेत चंडीगढ़ नगर में कुल 15,249 एलपीजी कनेक्शन मुहैया कराए गये।
  • अप्रैल, 2016 से चंडीगढ़ में सब्सिडी प्राप्त किरोसीन का कोई वितरण नहीं किया जाएगा।
  • इससे पूर्व दिल्ली को किरोसीन मुक्त घोषित किया जा चुका है।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=138485
http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/delhi-becomes-first-kerosenefree-city-in-india/article6120837.ece