ग्लोबल स्टडी ऑन होमीसाइड, 2019

Global Study on Homicide - 2019
प्रश्न-8 जुलाई, 2019 को प्रकाशित ग्लोबल स्टडी आन होमीसाइड रिपोर्ट, 2019 के संदर्भ में क्या सही नहीं है?
(a) यह रिपोर्ट एमनेस्टी इंटरनेशनल नामक संस्था द्वारा प्रकाशित की गई है।
(b) मानव हत्या (होमीसाइड) की सर्वाधिक घटनाएं अमेरिका में दर्ज की गई।
(c) प्रति 100000 लोगों पर मापी जाने वाली वैश्विक मानव हत्या की दर वर्ष 1992 में 7.2 से घटकर वर्ष 2017 में 6.1 हो गई।
(d) भारत में वर्ष 2009-2015 की अवधि के दौरान 10% की कमी देखी गई है।
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 8 जुलाई, 2019 को वैश्विक संस्था ‘यूनाइटेड नेशन्स ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम’ (UNODC) द्वारा ‘ग्लोबल स्टडी ऑन होमीसाइट, 2019’ नामक शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई।
  • वर्ष 2017 में विश्व भर में लगभग 464000 लोगों की हत्या हुई है जो कि वर्ष 1990 के 362000 की तुलना में अत्यधिक है।
  • जहां कुल वैश्विक मानव हत्या में संख्या की दृष्टि से वृद्धि हुई है, वहीं वैश्विक हत्या की दर में (प्रति 100000 लोगों पर) गिरावट आयी है।
  • मानव हत्या की सर्वाधिक घटनाएं अमेरिकी क्षेत्र में (लगभग 37%) उसके उपरांत अफ्रीकी क्षेत्र में लगभग (लगभग 35%) दर्ज की गई हैं।
  • वर्ष 2017 में सशस्त्र संघर्षों में 8900 लोग तथा आतंकवादी हिंसा के दौरान 26000 लोग मारे गए थे।
  • संख्या की दृष्टि से सर्वाधिक हत्या की घटनाएं क्रमशः अमेरिका, अफ्रीका, एशिया, यूरोप, ओशनिया क्षेत्र में दर्ज की गई हैं।
  • मानव हत्या की न्यूतनम दर एशियाई क्षेत्र में दर्ज की गई है।
  • एशिया, यूरोप व ओशनिया में मानव हत्या की दर क्रमशः 2.3, 3.0 व 2.8 है, जो कि वैश्विक औसत 6.1 से कम है।
  • कुल वैश्विक हत्या की लगभग 23% घटनाएं एशियाई क्षेत्र में दर्ज की गई हैं।
  • मानव हत्या के सर्वाधिक जोखिम का सामना 15-29 वर्ष की आयु वर्ग के पुरुष सर्वाधिक करते हैं।
  • महिलाओं को सभी आयु समूहों में सबसे कम घरेलू जोखिम का सामना करना पड़ता है।
  • मानव हत्या की दर में यूरोपीय क्षेत्र में वर्ष 2002 की तुलना में 63 प्रतिशत तथा वर्ष 1990 की तुलना में 38 प्रतिशत की गिरावट आयी है।
  • एशियाई क्षेत्र में वर्ष 1990 की तुलना में यह गिरावट 36 प्रतिशत है।
  • वर्ष 2012 से 2016 की अवधि में पत्रकारों की सर्वाधिक हत्याएं क्रमशः-अरब देश (191), लैटिन अमेरिका व कैरीबियन (125), एशिया-प्रशांत क्षेत्र (107), अफ्रीका (73), मध्य व पूर्वी यूरोप (17), पश्चिमी यूरोप व उत्तर अमेरिका (17) में हुई हैं।
  • विशेष रूप से संसाधनों पर संघर्ष व बढ़ते तापमान से जुड़े बदलाव ने बढ़ी हुई हत्याओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
  • भारतीय संदर्भ में-
  • भारत में वर्ष 2009-2015 की अवधि में हत्या की दर में 10 प्रतिशत की दर से गिरावट आयी है।
  • भारत में 100000 लोगों पर मानव हत्या की दर वर्ष 2009 से 2015 तक 3.8 प्रतिशत से कम होकर 3.4 प्रतिशत हो गया।
  • भारत में महिलाओं की हत्या में 40-50 प्रतिशत दहेज मामलों में होती हैं।
  • सतत विकास लक्ष्य-16 (SDG-16), हत्या व सभी प्रकार की हिंसा की दर में कमी हेतु प्रतिबद्ध है।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.unodc.org/unodc/en/data-and-analysis/global-study-on-homicide.html

https://reliefweb.int/report/world/global-study-homicide-2019