प्रश्न-हाल ही में ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स द्वारा जारी की गई ‘ग्लोबल सिटीज रिसर्च’ रिपोर्ट में 2035 तक सबसे तीव्र आर्थिक वृद्धि वाला भारतीय शहर निम्नलिखित में से कौन है?
(a) आगरा
(b) हैदराबाद
(c) बंगलुरू
(d) सूरत
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 6 दिसंबर, 2018 को जारी ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की ‘ग्लोबल सिटीज रिसर्च’ की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2019 से 2035 के बीच विश्व में सबसे तीव्र आर्थिक वृद्धि वाले शहरों में 10 शहर भारत के होंगे।
- हीरा प्रसंस्करण और व्यापार केंद्र के लिए प्रसिद्ध गुजरात राज्य के सूरत शहर का वर्ष 2035 तक वृद्धि सर्वाधिक होगा।
- वर्ष 2019 से 2035 के बीच सूरत की वार्षिक वृद्धि 9.17 प्रतिशत से अधिक रहने की उम्मीद है।
- दूसरे नंबर पर आगरा की 8.58 प्रतिशत और तीसरे नंबर पर बंगलुरू की 8.50 प्रतिशत वृद्धि रहेगी।
- हालांकि भारतीय शहरों का आर्थिक उत्पादन तुलनात्मक रूप से विश्व के बड़े शहरों से कम होगा।
- रिपोर्ट के अनुसार एशियाई शहरों की कुल जीडीपी वर्ष 2027 तक सभी उत्तरी अमेरिका और यूरोपीय शहरों की जीडीपी से आगे निकल जाएगी।
- वर्ष 2035 तक विश्व के बड़े शहरों में थोड़ा बदलाव होगा। न्यूयार्क, टोक्यो, लॉस एंजिल्स और लंदन शीर्ष 4 पर बने रहेंगे।
- कुल जीडीपी (GDP) के मामले में चीन के शंघाई और बीजिंग फ्रांस के पेरिस तथा अमेरिका के शिकागो से आगे निकल जाएंगे।
- सबसे तेजी से वृद्धि वाला अफ्रीकी शहर तंजानिया का बंदरगाह दार एस सलाम है, जबकि यूरोप में शीर्ष स्थान अर्मेनिया की राजधानी ‘यिरेवन’ का है।
- तीव्र आर्थिक वृद्धि वाले टॉप 10 भारतीय शहरों का श्रेणीक्रम अग्रलिखित है-
श्रेणी | शहर | विकास-दर |
1. | सूरत | 9.17% |
2. | आगरा | 8.58% |
3. | बंगलुरू | 8.50% |
4. | हैदराबाद | 8.47% |
5. | नागपुर | 8.41% |
6. | तिरुपुर | 8.36% |
7. | राजकोट | 8.33% |
8. | तिरुचिरापल्ली | 8.29% |
9. | चेन्नई | 8.17% |
10. | विजयवाड़ा | 8.16% |
संबंधित लिंक…