ग्लोबल फ्यूचर फॉर नेचर अवॉर्ड, 2019

GLOBAL FUTURE FOR NATURE AWARD

प्रश्न-हाल ही में किस भारतीय को ‘ग्लोबल फ्यूचर फॉर नेचर अवॉर्ड’ प्रदान किया गया?
(a) दिव्या सूर्यदेवरा
(b) किम कुमारी
(c) दीया मिर्जा
(d) डॉ. दिव्या कर्नाड
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2019 में भारतीय शिक्षिका डॉ. दिव्या कर्नाड को ‘ग्लोबल फ्यूचर फॉर नेचर अवॉर्ड’ (Global Future for Nature Award) प्रदान किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार समुद्री जीवों के संरक्षण के लिए दिया गया।
  • इस पुरस्कार के 2 अन्य प्राप्तकर्ता फर्नांडा अब्रा (ब्राजील) और ओलिवियर एनएसेंगिमाना (रवांडा) रहे।
  • यह फ्यूचर फॉर नेचर फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार है, जो जंगली जानवरों और पौधों की प्रजातियों की रक्षा में ठोस उपलब्धियों के लिए दिया जाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://futurefornature.org/
https://timesofindia.indiatimes.com/india/divya-karnad-first-indian-woman-to-receive-future-of-nature-award-for-marine-conservation/articleshow/68082893.cms
https://www.femina.in/achievers/divya-karnad-wins-future-for-nature-award-2019_-116971.html