ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2015

Global tuberculosis report 2015

प्रश्न-विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी ‘ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस रिपोर्ट 2015’ के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार करें-
(1) वर्ष 2014 में 1.5 मिलियन लोगों की मृत्यु टी.बी. (तपेदिक) के कारण हुई।
(2) अनुमान है कि वर्ष 2014 में विश्वभर में 9.6 मिलियन लोग टी.बी. से ग्रसित हुए।
निम्नलिखित विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए-
(a) 1 सही है।
(b) 2 सही है।
(c) 1 और 2 दोनों सही हैं।
(d) 1 और 2 दोनों सही नहीं हैं।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 28 अक्टूबर, 2015 को विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा ‘ग्लोबल ट्यूबरकुलोसिस (टी.बी.) रिपोर्ट 2015’ जारी की गयी।
  • रिपोर्ट के प्रमुख बिन्दु अधोलिखित हैं-
  • वर्ष 2000 एवं 2014 के मध्य टी.बी. (तपेदिक) के प्रभावी उपचार द्वारा 43 मिलियन लोगों की जान बचायी गयी।
  • वर्ष 2014 में टी.बी. से 1.5 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई।
  • इसमें 8 लाख 90 हजार पुरुष, 4 लाख 80 हजार महिलाएं और 1 लाख 40 हजार बच्चे शामिल हैं।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व भर में मृत्यु के प्रमुख कारणों में एचआईवी (HIV) और टी.बी. हैं।
  • अनुमान है कि वर्ष 2014 में विश्वभर में 9.6 मिलियन व्यक्ति टी.बी. से ग्रस्त थे।
  • इसमें 4.5 मिलियन पुरुष, 3.2 मिलियन महिलाएं और 1 मिलियन बच्चे शामिल हैं।
  • वर्ष 2014 में विश्व स्वास्थ्य संगठन को 6 मिलियन नए टी.बी. (तपेदिक) के मामले सूचित किए गए।
  • गौरतलब है कि वर्ष 2014 में 4 लाख 80 हजार मल्टीड्रग-रेजिस्टेंट टी.बी (MDR-TB) के मामले सामने आए।
  • मई, 2014 में विश्व स्वास्थ्य महासभा द्वारा स्वीकृत और नए सहस्राब्दि विकास तय लक्ष्यों के अनुसार वर्ष 2030 तक 2015 के स्तर की तुलना में टी.बी. से होने वाली मौतों में 90% तक की कमी लाना है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2014 में टी.बी. के 9.6 मिलियन नए मामलों में 58% दक्षिण-पूर्व एशिया और पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र से थे।
    वर्ष 2014 में टी.बी. के नए मामलों में अफ्रीकी क्षेत्र से 28% का योगदान था।
  • भारत (23%), इण्डोनेशिया (10%) और चीन (10%) में टी.बी. के नए मामले सबसे ज्यादा थे।
  • अनुमान है कि वर्ष 2014 में 1 लाख 90 हजार व्यक्तियों की मृत्यु MDR-TB के कारण हुई।
  • अनुमान है कि वैश्विक स्तर पर नए मामलों में से 3.3% और पूर्व उपचारित मामलों में से 20% MDR-TB के मामले हैं।
  • उल्लेखनीय है कि वैश्विक स्तर पर 69% देशों ने ड्रग रेजिस्टेंट टी.बी. के लिए XPERT MTB/RIF का उपयोग प्राथमिक नैदानिक परीक्षण हेतु अनुशंसित किया है।
  • अनुमान है कि वर्ष 2014 में वैश्विक स्तर पर 9.6 मिलियन टी.बी. से पीड़ित व्यक्तियों में से 1.2 मिलियन एचआईवी पॉजिटिव हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.who.int/tb/publications/global_report/en/
http://www.who.int/tb/publications/global_report/gtbr2015_executive_summary.pdf?ua=1
http://apps.who.int/iris/bitstream/10665/191102/1/9789241565059_eng.pdf?ua=1