ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन रिपोर्ट- 2018

WMO Greenhouse Gas Bulletin (GHG Bulletin)

प्रश्न-हाल ही में ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन रिपोर्ट-2018 किस संस्था के द्वारा जारी की गयी है?
(a) विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ)
(b) संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी)
(c) संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ)
(d) ग्रीनपीस (Greenpeace)
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 22 नवंबर, 2018 को अंतरराष्ट्रीय मौसम विज्ञान संगठन द्वारा ग्रीनहाउस गैस बुलेटिन रिपोर्ट-2018 जारी की गयी।
  • रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान समय में पृथ्वी के वातावरण में ग्रीन हाउस गैसों यथा-कार्बन डाइऑक्साइड (CO2), मीथेन और नाइट्रस ऑक्साइड की मात्रा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी है।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2017 में वायुमंडल में कार्बन डाईऑक्साइड का स्तर 405.5 पीपीएम वैश्विक औसत पर पहुंच गया है, जो कि औद्योगिक क्रांति से पहले की तुलना में ढाई गुना अधिक है।
  • वर्ष 2017 में वायुमंडल में मीथेन 1859 पीपीबी (पार्ट प्रति बिलियन) के नए ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी। यह पूर्व औद्योगिक स्तर से 257 प्रतिशत ज्यादा है।
  • वर्ष 2017 में वायुमंडल में नाइट्रस ऑक्साइड का स्तर 329.9 पीपीबी रहा। यह पूर्व-औद्योगिक स्तर से 122 प्रतिशत अधिक है।
  • गौरतलब है कि विश्व मौसम विज्ञान संगठन की स्थापना 23 मार्च, 1950 को हुई थी। कुल 191 सदस्यीय इस संगठन का मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में है।

लेखक-धीरेंद्र त्रिपाठी

संबंधित लिंक…

https://library.wmo.int/index.php?lvl=notice_display&id=20697#.XBJVseLhXIU

https://news.un.org/en/story/2018/11/1026391