गोवा के नए मुख्यमंत्री

प्रश्न-19 मार्च, 2019 के किसने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया?
(a) विजय सरदेसाई
(b) सुदीन धावलीकर
(c) प्रमोद सावंत
(d) दिगंबर कामत
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

    null
  • 19  मार्च, 2019 को प्रमोद सावंत ने गोवा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की।
  • राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
  • इनके साथ राज्यपाल ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के विधायक सुधिन धावलीकर और गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के अध्यक्ष एवं विधायक विजय सरदेसाई को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ दिलाई।
  • प्रमोद सावंत इससे पहले गोवा विधानसभा के अध्यक्ष थे।
  • इस पद पर इन्होंने मनोहर परर्िकर का स्थान लिया जिनका 17 मार्च, 2019 को निधन हो गया था।
  • प्रमोद सावंत गोवा विधानसभा में संखालिम (Sankhalim) निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.uniindia.com/dr-pramod-sawant-takes-charge-as-goa-cm-floor-test-likely-on-mar-20/west/news/1533707.html

http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=361167