गोवा का राज्य दिवस

Goa Statehood Day to be celebrated on May 30
प्रश्न-हाल ही में गोवा ने अपना कौन-सा राज्य दिवस मनाया?
(a) 31वां
(b) 32वां
(c) 33वां
(d) 34वां
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 30 मई, 2019 को गोवा ने अपना 32वां राज्य दिवस मनाया।
  • गोव की राजधानी पणजी में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि यह लोगों की उपलब्धियों पर विचार करने और उन्नति के लिए रणनीति विकसित करने का दिन है।
  • उन्होंने ‘ग्रीन गोवा क्लीन गोवा’ जागरूकता अभियान के साथ गोवा को कचरा मुक्त बनाने पर जोर दिया।
  • उल्लेखनीय है कि 30 मई, 1987 को गोवा भारत का 25वां राज्य बना था।
  • राज्य बनने के पहले दमन और दीव के साथ गोवा एक संघ राज्य क्षेत्र था।
  • ऐतिहासिक पृष्ठभूमि
  • वर्ष 1510 से वर्ष 1947 तक तक गोवा पुर्तगाल के अधीन रहा।
  • स्वतंत्रता के बाद भारत ने पुर्तगाल और अन्य क्षेत्रों, जो पुर्तगाल के अधीन थे, को पुर्तगाल से भारत को सौंपने का अनुरोध किया जिसे उसने अस्वीकार कर दिया।
  • इसके बाद पुर्तगाल ने अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में भारत के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई।
  • वर्ष 1960 में न्यायालय ने निर्णय दिया कि पुर्तगाल  को विदेशी अंतःक्षेत्र पर अधिकार था लेकिन भारत को समान रूप से भारतीय क्षेत्र में स्थित विदेशी अंतःक्षेत्र में पुर्तगाल को अधिकार से वंचित करने का अधिकार था।
  • दिसंबर, 1961 में भारतीय सेना ने गोवा में ऑपरेशन ‘विजय’ की शुरुआत की जिसके परिणामस्वरूप पुर्तगाली सेना ने समर्पण कर दिया।
  • भारत की इस कार्रवाई की निंदा करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पेश किया गया जिसे तत्कालीन सोवियत रूस ने वीटो कर दिया।
  • इसके बाद भारतीय नियंत्रण में एक स्वायत्त संघ शासित प्रदेश बनने के लिए गोवा जनमत संग्रह हुआ।
  • वर्ष 1987 में गोवा को राज्य का दर्जा मिला।

राहुल त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.goa365.tv/Art%20Culture/E/statehood-day-celebrated-sans-ministers-/06940.html

http://www.newsonair.com/News?title=Goa-celebrates-its-statehood-day&id=364118

https://www.heraldgoa.in/Goa/Green-Goa-Clean-Goa-mission-to-be-launched-on-Statehood-Day/146889.html

https://www.business-standard.com/article/news-ani/pramod-sawant-wishes-people-on-goa-statehood-day-119053000480_1.html

https://sportstar.thehindu.com/football/indian-womens-league-sethu-fc-win-title-manipur-police-sc-final-sabitra-bhandari-double-radharani-devi-umapati-devi-own-goal/article27208601.ec