गोल्डन शू अवॉर्ड, 2018

प्रश्न-18 दिसंबर, 2018 को यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का गोल्डन शू पुरस्कार रिकॉर्ड 5वीं बार किसने जीता?
(a) क्रिस्टियानो रोनाल्डो
(b) मुहम्मद सलाह
(c) हैरी केन
(d) लियोनल मेसी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 18 दिसंबर, 2018 को यूरोप के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर का गोल्डन शू पुरस्कार बार्सिलोना फुटबॉल क्लब के अर्जेंटिनियाई फॉरवर्ड खिलाड़ी लियोनल मेसी को रिकॉर्ड 5वीं बार बार्सिलोना (स्पेन) में प्रदान किया गया।
  • मेसी ने स्पेनिश ला-लीगा के पिछले सत्र में सर्वाधिक 34 गोल किए।
  • मेसी ने लिवरपूल के मोहम्मद सालेह (32 गोल) एवं टॉटेनहैम क्लब के हैरी केन (30 गोल) को पछाड़ा।
  • चार बार के गोल्डेन शू विजेता क्रिस्टियानो रोनाल्डो (रियल मैड्रिड) 26 गोल के साथ चतुर्थ स्थान पर रहे।
  • मेसी ने सत्र 2009-10,2011-12,2012-13,2016-17 एवं 2017-18 (कुल 5 बार) हेतु गोल्डेन शू पुरस्कार जीता है

संबंधित लिंक…

https://www.bbc.com/sport/football/46609965