गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर, जामनगर में आयुर्वेद संस्थानों को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा

प्रश्न-8 जनवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गुजरात आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर में आयुर्वेद संस्थानों के समूह को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्रदान करने हेतु मंजूरी प्रदान की। गुजरात आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर कहां स्थित हैं?
(a) अहमदाबाद में
(b) सूरत में
(c) जामनगर में
(d) राजकोट में
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 8 जनवरी, 2020 को केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा गुजरात आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर, जामनगर में आयुर्वेद संस्थानों के समूह को राष्ट्रीय महत्व के संस्थान का दर्जा प्रदान करने हेतु मंजूरी प्रदान की गई।
  • इन आयुर्वेद संस्थानों के समूह में आयुर्वेद में परास्नातक शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, श्री गुलाबकुनवर्बा आयुर्वेद महाविद्यालय, फार्मेसी इकाई सहित आयुर्वेद फार्मास्युटिकल्स सांइसेज और महर्षि पतंजलि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान शामिल हैं, जिन्हें आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के स्वस्थ वृत्त विभाग में शामिल कर इसे (आयुर्वेद, शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान) राष्ट्रीय महत्व का दर्जा प्रदान किया जाएगा।
  • आयुर्वेद शिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, जामनगर को राष्ट्रीय महत्व का संस्थान घोषित करने हेतु इससे संबंधित विधेयक संसद के आगामी सत्र में पेश किया जाएगा।
  • प्रस्तावित संस्थान को राष्ट्रीय महत्व का दर्जा मिलने से इसे आयुर्वेद शिक्षण का स्तर बढ़ाने, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मांग के अनुरूप विभिन्न पाठयक्रम तैयार करने, उन्नत मूल्यांकन कार्य पद्धति को अपनाने में स्वायत्तता प्राप्त हो सकेगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
http://ddnews.gov.in/national/institutions-gujarat-ayurved-university-get-status-institution-national-importance-0
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=197310