गिरीश कर्नाड

प्रश्न-10 जून, 2019 को प्रसिद्ध नाटककार अभिनेता और निर्देशक गिरीश कर्नाड का निधन हो गया। उन्हें किस वर्ष ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?
(a) वर्ष 1998
(b) वर्ष 2005
(c) वर्ष 1993
(d) वर्ष 2008
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 10 जून, 2019 को प्रसिद्ध नाटककार अभिनेता और निर्देशक गिरीश कर्नाड का बेंगलुरू (कर्नाटक) में निधन हो गया। वह 81 वर्ष के थे।
  • उन्होंने प्रसिद्ध कन्नड़ फिल्म ‘संस्कार’ (वर्ष 1970) से अभिनय और पटकथा लेखन के क्षेत्र में प्रवेश किया था।
  • इस फिल्म को कन्नड़ सिनेमा के लिए पहला राष्ट्रपति गोल्डन लोटस पुरस्कार मिला था।
  • ‘नागमंडल’, ‘ययाति’, और ‘तुगलक’ उनके प्रसिद्ध नाटक हैं।
  • उन्हें केंद्र सरकार द्वारा वर्ष 1974 में ‘पद्मश्री’ और वर्ष 1992 में ‘पद्म भूषण’ से सम्मानित किया गया था।
  • इसके अलावा, उन्हें वर्ष 1998 में प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thehindu.com/entertainment/noted-playwright-actor-and-jnanpith-awardee-girish-karnad-dies-at-81/article27710060.ece