गरुण शक्ति-2018

प्रश्न-19 फरवरी-4 मार्च, 2018 के दौरान किन देशों के बीच संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुण शक्ति-2018’ का आयोजन किया जा रहा है?
(a)  भारत एवं थाईलैंड
(b) भारत एवं श्रीलंका
(c)  भारत एवं रूस
(d) भारत एवं इंडोनेशिया
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 19 फरवरी से 4 मार्च, 2018 के मध्य भारत एवं इंडोनेशिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘गरुण शक्ति-2018’ इंडोनेशिया के पश्चिमी प्रांत जावा की राजधानी बांडुग में आयोजित किया जा रहा है।
  • यह इस अभ्यास का छठवां संस्करण है।
  • गौरतलब है कि इस अभ्यास के पांचवें संस्करण का आयोजन भारत में किया गया था।
  • इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सकारात्मक सैन्य संबंधों का निर्माण करना और बढ़ाना है।
  • साथ ही संयुक्त सैन्य अभ्यास का उद्देश्य एक-दूसरे के सैन्य अनुभव, कौशल और तकनीकी के ज्ञान को बढ़ावा देना है।
  • ज्ञातव्य है कि दोनों देशों के बीच सैन्य कूटनीति के एक हिस्से के तौर पर बारी-बारी से संयुक्त प्रशिक्षण अभ्यास ‘गरुण शक्ति’ का आयोजन वर्ष 2012 से किया जाता रहा है।

संबंधित लिंक
http://www.mea.gov.in/Portal/CountryNews/9088_6TH_GARUDA_SHAKTI_EXERCISE_HELD_IN_BANDUNG_BETWEEN_SPECIAL_FORCES_OF_INDIA_AND_INDONESIA_.pdf
http://www.business-standard.com/article/news-ians/india-indonesia-joint-military-drill-begins-in-bandung-118021900760_1.html