गगनयान हेतु महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति

New Delhi: National Security Advisor Ajit Doval meets his Russian counterpart Nikolai Patrushev in Moscow. (Photo: IANS)
प्रश्न-निम्नलिखित में से किस देश द्वारा भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन ‘गगनयान’ के लिए महत्वपूर्ण उपकरणों की आपूर्ति की जाएगी?
(a) रूस
(b) संयुक्त राज्य अमेरिका
(c) फ्रांस
(d) चीन
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 21 अगस्त, 2019 को मॉस्को में रूस की अंतरिक्ष संस्था रॉसकॉसमॉस (ROSCOSMOS) के महानिदेशक दमित्री रोगोजिन और भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोवाल के मध्य बैठक हुई।
  • बैठक के पश्चात रॉसकॉसमॉस द्वारा जारी वक्तव्य में रूस द्वारा भारत के मानवयुक्त अंतरिक्ष मिशन गगनयान हेतु महत्वपूर्ण उपकरणों जैसे क्रू सीट (Crew Seat), विंडोज एवं स्पेस सूट की आपूर्ति से संबंधित समझौता वार्ता से संबंधित बात की गई।
  • इस संबंध में 4-6 सितंबर, 2019 के मध्य व्लादिवोस्टक, रूस में ‘पूर्वी आर्थिक मंच’ के सम्मेलन के दौरान रूस एवं भारत के बीच एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी।
  • उल्लेखनीय है कि ग्लावकॉमॉस (Glavcasmas) एवं इसरो के मध्य यूरी गागरिन कॉस्मोनॉट सेंटर में चार भारतीय अंतरिक्षयात्रियों के चयन एवं प्रशिक्षण के लिए समझौता हुआ है।
  • बैठक के दौरान संभाव्य भारतीय चालक दल उड़ान वाहक रॉकेट वायुगतिकीय (Aerodynamic) परीक्षणों के साथ ही पायलट वाहन और चालक दल बचाव प्रणाली पर भी चर्चा की गई।

लेखक-नीरज ओझा

संबंधित लिंक भी देखें…

http://en.roscosmos.ru/20881/

https://www.thehindu.com/sci-tech/science/gaganyaan-russian-space-suits-french-medicine-for-indian-astronauts/article29236527.ece