गंगा निरीक्षण अभियान

Uma Bharti begins Ganga Nirikshan Abhiyan

प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय जल संसाधान, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगे परियोजनाओं का निरीक्षण करने हेतु किस स्थल से गंगा निरीक्षण अभियान की शुरूआत की?
(a) मुर्शिदाबाद
(b) फरक्का
(c) बैरकपुर
(d) काकद्वीप
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 26 मई, 2017 को केंद्रीय जल संसाधन, नदी विकास व गंगा संरक्षण मंत्री उमा भारती ने नमामि गंगे परियोजनाओं का निरीक्षण करने हेतु गंगा निरीक्षण अभियान की शुरूआत की।
  • इस अभियान के पहले चरण के तहत उमा भारती ने कोलकाता के निकट बैरकपुर में स्थित केंद्रीय अंतर्देशीय मत्स्य पालन अनुसंधान संस्थान का निरीक्षण किया है।
  • ध्यातव्य है कि इस संस्थान में गंगा में मत्स्य पालन से संबंधित अनुसंधान होता है।
  • इस अभियान के दौरान उमा भारती 15 दिनों की यात्रा अवधि (2500 किमी.) में गंगासागर से लेकर गंगोत्री तक गंगा तट पर स्थिति विभिन्न स्थानों पर नमामि गंगे परियोजना की प्रगति की समीक्षा करेंगी।
  • इस यात्रा के दौरान वह कोसीपुर घाट, कपिलमुनि आश्रम (गंगासागर), गांधीघाट (बैरकपुर),डायमंडहार्बर, हुगली, नबद्वीप, मुर्शिदाबाद, सुल्तानगंज (भागलपुर), मुंगेर, आरा, बक्सर, शृंगवेरपुर, इलाहाबाद, फतेहगढ़, कासगंज, भृगुआश्रम, विदुर कुटी और गंगोत्री में आयोजित गंगा चौपाल में भी भाग लेंगी।
  • गंगा चौपाल में विभिन्न हितधारकों के साथ नमामि गंगे परियेाजना को सफल बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
  • इस चौपाल में सरकारी, गैर-सरकारी संगठन, स्वयं सेवी संस्थाएं और स्थानीय निवासी भागीदारी करेंगे।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=61166
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=162168