गंगा आमंत्रण अभियान

Ganga Aamantran launched – a unique social awareness initiative to connect with the people

प्रश्न-गंगा आमंत्रण अभियान के संदर्भ में विचार कीजिए-
(I) जल शक्ति मंत्रालय द्वारा 10 अक्टूबर, 2019 से 11 नवंबर, 2019 तक आयोजित किया जाएगा।
(II) यह अभियान गंगा नदी पर देवप्रयाग से आरंभ होकर गंगा सागर में समाप्त होगा।
(III) नदी कायाकल्प तथा नदी संरक्षण के संदेश को प्रसारित करने के लिए अब तक का यह सबसे लंबा (2500 किमी.) सामाजिक अभियान है।
(IV) जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इस अभियान का नेतृत्व करेंगे।
उपरोक्त कथनों में सत्य है/हैं-
(a) केवल I
(b) केवल II
(c) केवल IV
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 7 अक्टूबर, 2019 को जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा के हितधारकों के साथ जुड़ने का एक अनूठा अभियान प्रारंभ किया गया।
  • इसे गंगा आमंत्रण अभियान कहा गया जो 10 अक्टूबर से 11 नवंबर, 2019 के मध्य आयोजित किया जाएगा।
  • नदी कायाकल्प तथा नदी संरक्षण के संदेश को प्रसारित करने के लिए 2500 किलोमीटर लंबा यह अभियान अब तक का सबसे लंबा सामाजिक अभियान है।
  • यह देवप्रयाग से आरंभ होकर गंगा सागर में समाप्त होगा।
  • राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा नदी के समस्त फैलाव में राफ्ट करने का अब तक का प्रथम प्रयास है।
  • इस अभियान के साथ व्यापक स्तर पर नदी कायाकल्प तथा नदी संरक्षण के संदेश को प्रसारित करने के लिए एक रोमांचक क्रीड़ा गतिविधि के जरिए आरंभ किया गया।
  • यह अभियान गंगा के सामने आने वाली पारिस्थितिक चुनौतियों की ओर ध्यान आकर्षित करेगा।
  • इस अभियान के दौरान ऋषिकेश, हरिद्वार, कानपुर, इलाहाबाद, वाराणसी पटना, सोनपुर एवं कोलकाता में विराम किया जाएगा।
  • गंगा बेसिन के 5 राज्य उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार तथा पश्चिम बंगाल इस अभियान में शामिल होंगे।
  • इस अभियान में 9 सदस्यीय राफ्टर की एक टीम होगी जिसका नेतृत्व विंग कमांडर परमवीर सिंह करेंगे।
  • इसके साथ ही इस टीम में सशस्त्र बलों की तीनों सेनाओं के तैराक एवं राफ्टर शामिल होंगे।
  • अभियान के दौरान टीम जहां रुकेगी वहां सार्वजनिक जागरूकता अभियान चलाएगी एवं नदी संरक्षण का संदेश बताएगी।
  • जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत इसका नेतृत्व करेंगे तथा देवप्रयाग से ऋषिकेश तक इस अभियान का हिस्सा बनेंगे।
  • इसके साथ ही भारतीय टॉक्सिलॉजी संस्थान की टीम जल के जांच के उद्देश्य से नदी के विविध विभिन्न क्षेत्रों का में जल नमूना संग्रहित करेंगे।

लेखक-सुनीत कुमार द्विवेदी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=193671
https://national.janamtv.com/ganga-aamantran-launched-a-unique-social-awareness-initiative-to-connect-with-the-people-13353/
https://www.nmcg.nic.in/