खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2020

Khelo India
प्रश्न-18-30 जनवरी, 2020 के मध्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2020 (तीसरा संस्करण) कहां आयोजित किया जाएगा?
(a) गुवाहाटी
(b) पुणे
(c) नई दिल्ली
(d) जयपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
  • 27 जुलाई, 2019 को केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ‘खेलो इंडिया’ के तीसरे संस्करण के कार्यक्रम की घोषणा की।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2020 गुवाहाटी (असम) में 18-30 जनवरी, 2020 के मध्य आयोजित किए जाएंगे
  • इसका आयोजन भारतीय ओलंपिक संघ (IOA-Indian Olympic Association), स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और मेजबान राज्य असम मिलकर करेंगे।
  • खेलो इंडिया भारत में राष्ट्रीय स्तर का बहु-विषयक (Multidisciplinary) जमीनी स्तर का खेल है, जो मुख्यतः U-17 वर्ष के स्कूली छात्रों और U-21 वर्ष के कॉलेज के छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2019 (दूसरा संस्करण) पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुआ था।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://kheloindia.gov.in/

https://timesofindia.indiatimes.com/sports/more-sports/others/guwahati-will-host-third-edition-of-khelo-india/articleshow/70410785.cms