खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020

Khelo India Youth Games 2020
प्रश्न-9-22 जनवरी, 2020 के मध्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 (तीसरा संस्करण) का आयोजन कहां किया जाएगा?
(a) नई दिल्ली
(b) गुवाहाटी
(c) जयपुर
(d) पुणे उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • 30 नवंबर, 2019 को असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल एवं खेल मंत्री किरेन रिजिजु ने गुवाहाटी के कर्मबीर नबीन चंद्र बोरदोलोई इंडोर स्टेडियम, सरुसजई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 (तीसरा संस्करण) का लोगो, शुभंकर, जर्सी और थीम सांग लांच किया।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स का तीसरा संस्करण 9-22 जनवरी, 2020 के मध्य गुवाहाटी, असम में आयोजित किया जाएगा।
  • इस आयोजन में 37 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की भागीदारी होगी।
  • इस संस्करण में 20 स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2020 की मेजबानी भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया (SGFI) और असम संयुक्त रूप से करेंगे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.yogems.com/event/khelo-india-youth-games-01-2020

https://www.aninews.in/news/national/general-news/third-edition-of-khelo-india-youth-games-logo-launched-in-guwahati20191201044305/