खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2019

प्रश्न-9-20 जनवरी, 2019 के मध्य पुणे, महाराष्ट्र में संपन्न खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2019 में कौन-सा राज्य ओवर ऑल पदक तालिका में शीर्ष पर रहा?
(a) हरियाणा
(b) दिल्ली
(c) महाराष्ट्र
(d) कर्नाटक
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 9-20 जनवरी, 2019 के मध्य खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2019 (दूसरा संस्करण) पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित हुआ।
  • इस खेल प्रतियोगिता में मेजबान महाराष्ट्र 85 स्वर्ण, 62 रजत और 81 कांस्य सहित कुल 228 पदक जीतकर ओवरऑल पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • पदक तालिका में दूसरे स्थान पर हरियाणा रहा जिसने 62 स्वर्ण, 56 रजत और 60 कांस्य सहित कुल 178 पदक प्राप्त किए।
  • दिल्ली 48 स्वर्ण, 37 रजत, 51 कांस्य पदक सहित कुल 136 पदक प्राप्त कर पदक तालिका में तीसरे स्थान पर रहा।
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स में अनुमानतः 5925 से अधिक एथलीटों सहित 10,000 लोगों ने भागीदारी की जो वर्ष 2018 की तुलना में दोगुनी संख्या है।
  • खेलो इंडिया के प्रथम संस्करण में अंडर-17 आयु वर्ग के एथलीटों ने भाग लिया था, जबकि इस संस्करण में अंडर-21 आयु वर्ग के एथलीटों ने भी भाग लिया।
  • उल्लेखनीय है इस खेल की थीम ‘5 मिनट और’ थी जिसका विचार माननीय प्रधानमंत्री महोदय ने दिया था।
  • ओवरऑल कुश्ती में हरियाणा 24 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य सहित कुल 58 पदक जीतकर शीर्ष पर और दिल्ली 8 स्वर्ण, 5 रजत एवं 6 कांस्य पदक सहित कुल 19 पदक जीतकर तीसरे स्थान पर रहा।
  • ओवरऑल भारोत्तोलन स्पर्धा में महाराष्ट्र 9 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य सहित कुल 14 पदक जीतकर पहले स्थान पर रहा।
  • अंडर-21 और अंडर-17 लड़कियों के दोनों वर्गों में हरियाणा ने झारखंड को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
  • अंडर-21 लड़कों के वर्ग में चंडीगढ़ ने तमिलनाडु को पराजित कर कबड्डी स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…
https://youthgames.kheloindia.gov.in/news/confetti-streamers-and-chants-bring-kiyg-to-a-close