खेलो इंडिया ऐप और राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2019

पीएम मोदी ने लॉन्च किया खेलो इंडिया एप

प्रश्न-27 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विजेताओं को ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2019 पुरस्कार’ प्रदान किए। राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में किसने प्रथम पुरस्कार जीता?
(a) श्वेता उमरे
(b) अंजनाक्षी एम.एस.
(c) ममता कुमारी
(d) अंजली भटनागर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 27 फरवरी, 2019 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विज्ञान भवन, नई दिल्ली में ‘राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव, 2019 पुरस्कार’ के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
  • राष्ट्रीय स्तर की स्पर्धा में महाराष्ट्र की श्वेता उमरे प्रथम स्थान पर रहीं।
  • कर्नाटक की अंजनाक्षी एम.एस. और बिहार की ममता कुमारी क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
  • इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने ‘खेलो इंडिया ऐप’ भी लांच किया।
  • यह देश में अपनी तरह का पहला ऐप है जो देश में खेलों और फिटनेस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए बनाया गया है।
  • युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधीनस्थ ‘भारतीय खेल प्राधिकरण’ (SAI) ने इस ऐप को विकसित किया है।
  • इस ऐप का उपयोग अन्य कार्यों के अतिरिक्त देश में विभिन्न खेल स्थलों, उनकी उपलब्धता, खेल के नियमों का पता लगाने में किया जा सकता है।

लेखक – बृजेश रावत

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.pib.nic.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1566492
http://www.pib.nic.in/Pressreleaseshare.aspx?PRID=1555358