खदानों में महिलाओं को रोजगार हेतु नए नियम अधिसूचित

प्रश्न-4 फरवरी, 2019 को श्रम और रोजगार मंत्रालय द्वारा खदानों में महिलाओं को रोजगार हेतु नए नियम अधिसूचित किए गए। इस नियम के संबंध में निम्नलिखित में से क्या सही है/हैं?
(1) यह नियम खान अधिनियम, 1952 में संशोधन का प्रावधान करता है।
(2) अब खदानों में जमीन के ऊपर महिलाओं से रात्रि 7 बजे से प्रातः 6 बजे तक की अवधि तक कार्य लिया जा सकता है।
कूटः
(a) केवल 1
(b) केवल 2
(c) 1 एवं 2 दोनों
(d) न तो 1, न ही 2
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी, 2019 को खदानों में महिलाओं को रोजगार हेतु नए नियम अधिसूचित किए गए।
  • खान अधिनियम, 1952 की धारा 83 की उपधारा (1) के अंतर्गत प्रदत्त अधिकार का उपयोग करते हुए केंद्र सरकार ने निम्नलिखित शर्तों के तहत खान अधिनियम, 1952 की धारा 46 के प्रावधानों से महिलाओं को जमीन के ऊपर या जमीन के नीचे स्थित खदान में रोजगार प्रदान करने की छूट दी हैं:-
  • जमीन के ऊपर स्थित किसी खदान में महिलाओं को रोजगार देने के मामलें में-

1.  खदान का मालिक महिलाओं को रात्रि 7 बजे से प्राप्तः 6 बजे तक की कार्य अवधि प्रदान कर सकता है।

2. महिलाओं की नियुक्ति उनकी लिखित अनुमति के बाद ही की जाएगी।

3. ऐसी नियुक्ति में महिलाओं को पर्याप्त सुविधाएं, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

4. मुख्य खान निरीक्षक द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर मानक संचालन प्रक्रियाओं के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं की नियुक्ति की जाएगी।

5. कम से कम तीन महिलाओं को एक शिफ्ट में ड्यूटी दी जाएगी।

  • जमीन के नीचे स्थित किसी खदान में महिलाओं को रोजगार देने के मामले में-

1. खदान-मालिक महिलाओं को प्रातः 6 बजे से सायं 7 बजे तक तकनीकी, निरीक्षण और प्रबंधकीय कार्य सौंप सकता हैं जहां निरंतर उपस्थिति की आवश्यकता न हो।

2. महिलाओं की नियुक्ति उनकी लिखित अनुमति के बाद ही की जाएगी।

3. ऐसी नियुक्ति में महिलाओं को पर्याप्त सुविधाएं, सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जाएगी।

4. मुख्य खान निरीक्षक द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों के आधार पर मानक संचालन प्रक्रियाओं के क्रियान्वयन को ध्यान में रखते हुए महिलाओं को नियुक्ति की जाएगी।

5. कम से कम तीन महिलाओं को एक शिफ्ट में ड्यूटी दी जाएगी।

लेखक-ललिन्द्र कुमार

संबंधित लिंक भी देखें…

http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=78969