क्लाइमेट वल्नरेबल फोरम की बैठक

प्रश्न-हाल ही में ‘जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से सुभेद्य देशों (Climate-Vulnerable Nations) की बैठक कहां पर हुई?
(a) फिजी
(b) इंडोनेशिया
(c) मालदीव
(d) मार्शल आइलैंडस
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 22-23 नवंबर, 2018 के मध्य ‘जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से सुभेद्य देशों (Climate-Vulnerable Nations)’ की प्रभावी बैठक मार्शल आइलैंडस में हुई।
  • गौरतलब है, कि ‘क्लाइमेट वल्नरेबल फोरम’ (Climate Vulnerable Forum), जलवायु परिवर्तन की दृष्टि से सुभेद्य और विकासशील देशों का एक अंतरराष्ट्रीय सहयोग समूह है।
  • बैठक में 40 देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • इस बैठक का उद्देश्य पेरिस समझौते के तहत वैश्विक औसत तापमान वृद्धि 2oC से नीचे तथा तापमान वृद्धि को 1.5oC तक सीमित रखना है।
  • वर्ष 2009 में इस अंतरराष्ट्रीय समूह (क्लाइमेट वल्नरेबल फोरम) की स्थापना मालदीव के द्वारा की गयी थी।

लेखक-धीरेन्द्र त्रिपाठी

संबंधित लिंक…
https://thecvf.org/wp-content/uploads/2018/11/CVF-Virtual-Summit-Press-Release-3.pdf