कौशाम्बी महोत्सव

प्रश्न-उत्तर प्रदेश में कौन-सा जनपद बौद्ध और रामायण सर्किट दोनों से जुड़ा हुआ है?
(a) इलाहाबाद
(b) कौशाम्बी
(c) कुशीनगर
(d) श्रावस्ती
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 4 अप्रैल, 2018 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘कौशाम्बी महोत्सव’ का उद्घाटन किया।
  • यह महोत्सव जनपद कौशाम्बी के मुख्यालय मंझनपुर में आयोजित किया गया।
  • इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 259 करोड़ रुपए से अधिक की 105 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
  • कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुरेंद्र कुमार सिंह और डॉ. राजेंद्र त्रिपाठी रसराज को कौशाम्बी रत्न से सम्मानित किया और कौशाम्बी महोत्सव से संबंधित स्मारिक का विमोचन किया।
  • इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कौशाम्बी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट एक ट्रामा सेंटर की स्थापना किए जाने की घोषणा की।
  • मुख्यमंत्री ने इस जनपद में स्कूल चलो अभियान और टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • कौशल रथ को हरी झंडी दिखाकर कार्यक्रम स्थल से रवाना किया।
  • मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम से पूर्वी कौशाम्बी स्थित पुरातात्विक स्थल घोषिताराम विहार का भ्रमण भी किया।
  • इस महोत्सव का समापन 5 अप्रैल, 2018 को हुआ।
  • ज्ञातव्य है कि कौशाम्बी प्रदेश का एकमात्र जनपद है जो बौद्ध और रामायण सर्किट दोनों से जुड़ा है।

संबंधित लिंक
http://information.up.nic.in/attachments/files/5ac4fa00-16ac-4739-83b5-38de0af72573.pdf