कोसी और मेची नदी को जोड़ने की परियोजना

Centre's nod for Kosi-Mechi river link projec
प्रश्न-अगस्त, 2019 में केंद्र सरकार ने किस राज्य में कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने हेतु परियोजना को मंजूरी प्रदान की है?
(a) झारखंड
(b) बिहार
(c) छत्तीसगढ़
(d) मध्य प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
  • अगस्त, 2019 में केंद्र सरकार द्वारा बिहार की कोसी और मेची नदी को आपस में जोड़ने की परियोजना को मंजूरी प्रदान की गई है।
  • यह मंजूरी पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा प्रदत्त की गई है।
  • इस परियोजना की लागत राशि 4900 करोड़ रुपये है।
  • उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश की केन-बेतवा को जोड़ने की परियोजना के बाद यह देश में नदियों को आपस में जोड़ने वाली दूसरी सबसे बड़ी परियोजना है।
  • इस परियोजना से उत्तरी बिहार में बार-बार आने वाली बाढ़ की समस्या का समाधान हो सकेगा।
  • इसके अलावा इससे अररिया, पूर्णिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में लगभग 2.14 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई हो सकेंगी।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

http://www.uniindia.com/centre-s-nod-for-kosi-mechi-river-link-project-of-rs-4900-crores-soon-minister/east/news/1654094.html

http://nwda.gov.in/content/innerpage/kosi-mechi-link-project.php

https://timesofindia.indiatimes.com/india/bihar-centre-approves-rs-4900-crore-project-to-link-kosi-mechi-rivers/articleshow/70513655.cms