कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग, 2016

प्रश्न-कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग, 2016 का खिताब किसने जीता है?
(a)दिल्ली वेवराइडर्स
(b)कलिंगा लांसर्स
(c)जेपी पंजाब वारियर्स
(d)रांची रेज
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित पेशेवर लीग हॉकी इंडिया लीग (HIL) के चौथे संस्करण का आयोजन 18 जनवरी से 21 फरवरी, 2016 के मध्य भारत के विभिन्न शहरों में किया गया।
  • कोयला खनन एवं उत्पादन कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रायोजित होने के कारण इसे कोल इंडिया हॉकी इंडिया लीग के नाम से भी जाना जाता है।
  • 21 फरवरी को रांची के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गये फाइनल मैच में जेपी पंजाब वॉरियर्स ने कलिंगा लांसर्स को 6-1 से पराजित कर पहली बार इस लीग का खिताब जीत लिया।
  • विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप 2.5 करोड़ रु. व ट्रॉफी तथा उपविजेता टीम को 1.25 करोड़ रु. प्रदान किए गए।
  • 21 फरवरी को ही तीसरे स्थान के लिए खेले गये मैच में दिल्ली वेवराइडर्स ने रांची रेज को 2-0 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
  • तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम दिल्ली वेवराइडर्स को 75 लाख रु. प्रदान किया गया।
  • प्रतियोगिता के ‘कोल इंडिया प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ का पुरस्कार दिल्ली वेवराइडर्स के रूपिंदर पाल सिंह को प्रदान किया गया।
  • उभरते हुए खिलाड़ी का पोंटी चड्ढा पुरस्कार रांची रेज के सुमित को प्रदान किया गया।
  • टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने हेतु ध्रुव बत्रा पुरस्कार कलिंगा लांसर्स के ग्लेन टर्नर को प्रदान किया गया।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://league.hockeyindia.org/news-2016/jaypee-punjab-warriors-crowned-the-champions-of-the-4th-coal-india-hockey-india-league/
http://jaypeepunjabwarriors.com/newsContent.php?id=81
http://www.starsports.com/hockey/leagues/competitionid=30000001/schedule/index.html
http://www.starsports.com/hockey/leagues/coal-india-hockey-india-league-2016-30000001/standings/index.html