कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला की भारत यात्रा

प्रश्न-कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जुंग-सुक की नवंबर में भारत यात्रा के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही है?
(a) 6 नवंबर, 2018 को उन्होंने अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव, 2018 में भाग लिया।
(b) उन्होंने ताजमहल का भी दौरा किया।
(c) सभी
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • कोरिया गणराज्य की प्रथम महिला किम जुंग-सुक नवंबर, 2018 में भारत की यात्रा पर रहीं।
  • 6 नवंबर, 2018 को उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अयोध्या में आयोजित दीपोत्सव, 2018 समारोह में भाग लिया।
  • इस अवसर पर सरयू तट पर 3 लाख से अधिक द्वीप प्रज्ज्वलित किए गए, जो अपने में एक विश्व रिकॉर्ड है।





  • 6 तारीख को ही दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला ने नए ‘रानी हो’ स्मारक का शिलान्यास किया।
  • ‘रानी हो’ को रानी सुरिरत्न के नाम से भी जाना जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि वह अयोध्या की मूल वासी थी तथा कोरियाई राजा से विवाह किया था।
  • 7 नवंबर, 2018 को स्वदेश वापसी से पूर्व कोरियाई प्रथम महिला ने ताजमहल का दौरा भी किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक…
http://information.up.nic.in/attachments/files/5bdf2a5e-8ee0-4340-a02b-34570af72573.pdf