कोणार्क महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव

प्रश्न-‘कोणार्क महोत्सव और अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव, 2019 कब से कब तक आयोजित किया गया?
(a) 29 नवंबर, से 2 दिसंबर तक
(b) 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक
(c) 28 नवंबर से 30 नवंबर तक
(d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
  • ओडिशा पर्यटन द्वारा कोणार्क महोत्सव कोणार्क मंदिर परिसर के मुक्तांगन में 1 से 5 दिसंबर, 2019 तक आयोजित किया गया।
  • इस आयोजन के साथ ही कोणार्क सूर्य मंदिर से तीन किमी. दूर प्राचीन चंद्रभागा तट पर अंतरराष्ट्रीय रेत कला महोत्सव का भी आयोजन किया गया।
  • रेत कला महोत्सव का यह आठवां संस्करण था, इसके ब्रांड एंबेसेडर और मुख्य क्यूरेटर सुदर्शन पटनायक थे।
  • ध्यातव्य है कि ओडिशा के सुदर्शन पटनायक विश्व स्तर के प्रसिद्ध रेत कलाकार (Sand Arfist) एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भी हैं।
  • कोणार्क सूर्य मंदिर भारतवर्ष के चुनिंदा सूर्य मंदिरों मे से एक है।
  • वर्ष 1984 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी।

लेखक-पंकज पाण्डेय

संबंधित लिंक भी देखें…

https://orissadiary.com/konark-festival-international-sand-art-festival-2019-from-1st-5th-dec/

http://www.uniindia.com/konark-festival-international-sand-art-festival-to-kick-start-on-dec-1/east/news/1804221.html