केंद्र सरकार द्वारा लोकपाल खोज समिति

Centre appoints search committee for Lokpal

प्रश्न-27 सितंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के अध्यक्ष और इसके सदस्यों के नामों की सिफारिश करने के लिए किसकी अध्यक्षता में एक आठ सदस्यीय खोज समिति का गठन किया?
(a) न्यायमूर्ति आर.के. अग्रवाल
(b) न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई
(c) न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल
(d) न्यायमूर्ति एच.एल. दत्तू
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 27 सितंबर, 2018 को केंद्र सरकार ने भ्रष्टाचार रोधी संस्था लोकपाल के अध्यक्ष और इसके सदस्यों के नामों की सिफारिश करने के लिए एक आठ सदस्यीय खोज समिति का गठन किया।
  • इस समिति की अध्यक्षता उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई करेंगी।
  • समिति के सदस्यों में भारतीय स्टेट बैंक की पूर्व अध्यक्ष अरुंधति भट्टाचार्य, प्रसार भारती के अध्यक्ष ए. सूर्य प्रकाश और इसरो के पूर्व अध्यक्ष ए.एस. किरण कुमार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति सखा राम सिंह यादव, गुजरात पुलिस के पूर्व प्रमुख शब्बीर हुसैन एस. खंडवावाला, राजस्थान कैडर के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी ललित के. पवार और पूर्व सॉलीसिटर जनरल रंजीत कुमार शामिल हैं।




  • इस समिति को लोकपाल और इसके सदस्यों की नियुक्ति के लिए नामों की एक सूची की सिफारिश करने का अधिकार दिया गया है।

संबंधित लिंक…
https://www.thehindu.com/news/national/centre-appoints-search-committee-for-lokpal/article25061884.ece